Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक तीन दिन झमाझम बारिश से गिरेगा तापमान:

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना हुआ है वहीं मैदानी इलाकों में तेज धूप के चलते भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 अप्रैल से मैदानी इलाकों में भी बरसात की संभावना है। साथ ही तापमान भी गिरेगा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 अप्र, 2023
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक तीन दिन झमाझम बारिश से गिरेगा तापमान:

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना हुआ है वहीं मैदानी इलाकों में तेज धूप के चलते भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है।

मौसम विभाग के मुताबिक 19 अप्रैल से मैदानी इलाकों में भी बरसात की संभावना है।

साथ ही तापमान भी गिरेगा और गर्मी से कुछ राहत भी मिलेगी।

इस बीच मौसम विभाग ने 18 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक बारिश प्रभावित इलाकों में यलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गढ़वाल और कुमाऊं के शेष जिलों में भी कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है।

19 से लेकर 21 अप्रैल तक राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में यलो अलर्ट जारी किया है।

19 अप्रैल को राज्य भर में ओरेंज अलर्ट है।

20 अप्रैल को राज्यभर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

Tagged:
Share This Article