Menu
#Mumbai

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के नया गांव बाजार में जनसंपर्क करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनाव प्रचार अभियान के तहत बुधवार को मसूरी विधानभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून नया गांव बाजार में डोर टू डोर जनसंपर्क किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने “मैं हूं मोदी के परिवार” के स्टीकर भी लगाए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 अप्र, 2024
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के नया गांव बाजार में जनसंपर्क करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनाव प्रचार अभियान के तहत बुधवार को मसूरी विधानभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून नया गांव बाजार में डोर टू डोर जनसंपर्क किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने “मैं हूं मोदी के परिवार” के स्टीकर भी लगाए और 19 अप्रैल को टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नया गांव में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान का आशिर्वाद लिया और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

 

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी कमली भट्ट, मंडल ज्योति कोटिया,दिनेश प्रधान, प्रभा शाह, विष्णु गुप्ता, भूपेंद्र कठेत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article