Menu
#Mumbai

चकराता के मोहना गांव में ‘आदि सेवा केंद्र’ का उद्घाटन

देहरादून, 26 सितंबर 2025: जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनपद के 5 विकासखंडों के 81 गांवों का चयन किया गया है। इसी क्रम में चयनित विकासखंड चकराता के मोहना गांव में मंत्रालय के अनुभाग अधिकारी रवि शेखर ने गांव का भ्रमण किया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 सित, 2025
चकराता के मोहना गांव में ‘आदि सेवा केंद्र’ का उद्घाटन

देहरादून, 26 सितंबर 2025: जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनपद के 5 विकासखंडों के 81 गांवों का चयन किया गया है। इसी क्रम में चयनित विकासखंड चकराता के मोहना गांव में मंत्रालय के अनुभाग अधिकारी रवि शेखर ने गांव का भ्रमण किया और ‘आदि सेवा केंद्र’ का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए पलायन रोकने के लिए कृषि एवं होमस्टे से जुड़ी योजनाओं को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से गांव में स्वरोजगार बढ़ेगा और पलायन पर अंकुश लगेगा।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मनीषा, डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर (आदि कर्मयोगी अभियान) अनिल कुमार, ब्लॉक मास्टर ट्रेनर खजान सिंह सहित अन्य क्षेत्रीय कार्मिक मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में अभियान में भाग लिया।

Tagged:
Share This Article