Menu
#News

IND vs AFG: शिवम दुबे ने मोहाली में मचाया गदर, टीम इंडिया को दिलाई धमाकेदार जीत

IND vs AFG: शिवम दुबे ने मोहाली में मचाया गदर, टीम इंडिया को दिलाई धमाकेदार जीत नई दिल्ली:(जीशान मलिक) टीम इंडिया के लिए इस मैच के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने 14 महीनों के बाद टी20 फॉर्मेट में वापसी की लेकिन उनकी वापसी बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही. शुभमन …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 जन, 2024
IND vs AFG: शिवम दुबे ने मोहाली में मचाया गदर, टीम इंडिया को दिलाई धमाकेदार जीत

IND vs AFG: शिवम दुबे ने मोहाली में मचाया गदर, टीम इंडिया को दिलाई धमाकेदार जीत

नई दिल्ली:(जीशान मलिक) टीम इंडिया के लिए इस मैच के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने 14 महीनों के बाद टी20 फॉर्मेट में वापसी की लेकिन उनकी वापसी बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही. शुभमन गिल की गलती के कारण वो सिर्फ 2 गेंदों के लिए क्रीज पर रहे और खाता खोले बिना ही रन आउट होकर लौट गए.

टीम इंडिया ने नए साल के पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज की शानदार शुरुआत की है. मोहाली में खेले गए पहले टी20 मैच में शिवम दुबे (60 नॉट आउट, 1/9 ) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. भारतीय गेंदबाजों ने पहले तो अफगानिस्तान को सिर्फ 158 पर रोका और फिर शिवम दुबे-जितेश शर्मा की दमदार पारियों की बदौलत 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इसके साथ ही 14 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में लौटे कप्तान रोहित शर्मा ने वापसी पर जीत का स्वाद चखा.

Share This Article