Menu
#अंतराष्ट्रीय

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा, गंभीर रूप से अस्‍पताल में भर्ती:

उनकी कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। वहीं हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को अल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत बीएमडब्ल्यू …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 दिस्, 2022
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा, गंभीर रूप से अस्‍पताल में भर्ती:

उनकी कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई।

बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया।

वहीं हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार को अल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत बीएमडब्ल्यू कार से सवार होकर दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे।

जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई।

इसके बाद उनकी कार में आग लग गई।

तब तक ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।

अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

इसके बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऋषभ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Tagged:
Share This Article