Menu
#News

इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन की हालत में सुधार, ICU से वार्ड में शिफ्ट

नई दिल्ली/नोएडा: इंडियन आइडल के विजेता और मशहूर गायक पवनदीप राजन की तबीयत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। नोएडा के फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती पवनदीप को अब आईसीयू से डिस्चार्ज कर वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनके परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद हैं। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 मई, 2025
इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन की हालत में सुधार, ICU से वार्ड में शिफ्ट

नई दिल्ली/नोएडा: इंडियन आइडल के विजेता और मशहूर गायक पवनदीप राजन की तबीयत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। नोएडा के फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती पवनदीप को अब आईसीयू से डिस्चार्ज कर वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनके परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद हैं।

फॉर्टिस हॉस्पिटल द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, पवनदीप अब पूरी तरह होश में हैं और डॉक्टरों द्वारा दी गई डाइट भी ले रहे हैं। अस्पताल ने बताया कि उनके कई अंगों में गंभीर चोटें आई थीं और कुछ हिस्सों में सर्जरी भी की गई थी। वर्तमान में उनकी सभी सर्जरी सफल रही हैं और सुधार लगातार जारी है।

डॉक्टरों की टीम की निगरानी में पवनदीप को अभी कुछ दिन और अस्पताल में रखा जाएगा। अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों में उनकी स्थिति और बेहतर होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

कैसे हुआ था हादसा?

यह हादसा पिछले रविवार की रात हुआ था जब पवनदीप राजन अपने मित्र अजय मेहरा के साथ उत्तराखंड से नोएडा की ओर लौट रहे थे। कार उनके ड्राइवर राहुल सिंह चला रहे थे। रात करीब ढाई बजे, गजरौला थाना क्षेत्र के चौपाल चौराहे के पास उनकी कार हाईवे किनारे खड़े एक कैंटर से टकरा गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद तीनों को इलाज के लिए नोएडा के फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से अब पवनदीप की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। उनके साथ घायल अजय मेहरा और ड्राइवर राहुल सिंह का भी उपचार चल रहा है।फिलहाल, पवनदीप के प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआओं का सिलसिला जारी है।

 

Tagged:
Share This Article