Menu
#Mumbai

भारतीय शूटिंग टीम के कोच जसपाल राणा का निधन, राष्ट्रपति-पीएम ने जताया शोक

पूर्व अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के मूल निवासी जसपाल राणा ने आज सुबह मैक्स साकेत अस्पताल में अंतिम सांस ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक जताया है The …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 जून, 2026
भारतीय शूटिंग टीम के कोच जसपाल राणा का निधन, राष्ट्रपति-पीएम ने जताया शोक

पूर्व अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के मूल निवासी जसपाल राणा ने आज सुबह मैक्स साकेत अस्पताल में अंतिम सांस ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक जताया है

जसपाल राणा अपने समय के जाने माने शूटर थे. वे एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट रहे थे. उन्होंने डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को भी कोचिंग दी.

भारत के यह मशहूर निशानेबाज बाद में कोच बन गए थे. जसपाल राणा एशियन गेम्‍स गोल्‍ड मेडलिस्‍ट रहे. आज शुक्रवार को 49 की उम्र में उनका निधन हो गया. जसपाल राणा भारत के पिस्‍टल शूटर्स के हाई परफॉर्मेंस कोच की भूमिका निभा रहे थे. जानकारी मिली है कि म्‍यूनिख में आईएसएसएफ वर्ल्‍ड कप से भारत लौटने के दौरान उन्‍हें कुछ असहज महसूस हुआ. जिसके बाद उन्हें मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

जसपाल राणा का जन्म 1976 में उत्तराखंड में हुआ था. गढ़वाली परिवार में जन्मे राणा के पिता नारायण सिंह राणा ने ही बेटे जसपाल को शुरुआती दौर में शूटिंग के लिए प्रशिक्षित किया था. नारायण सिंह राणा ने ITBP के पूर्व जवान और उत्तराखंड राज्य के पूर्व खेल मंत्री रहे हैं. उन्होंने 1971 युद्ध में भी भाग लिया था.

इंस्टीट्यूट की स्थापना की: नाम कमाने के बाद जसपाल राणा ने देहरादून में जसपाल राणा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी की स्थापना की था. यह संस्थान शारीरिक शिक्षा और खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित करता है. 16 मार्च 2002 को यह इंस्टीट्यूट शुरू हुआ.

जसपाल राणा साल 2012 से जूनियर नेशनल कोच के पद पर थे. पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर को भी उन्होंने प्रशिक्षित किया है. नेशनल जूनियर कोच और हाई परफॉर्मेंस ट्रेनर के तौर पर उन्होंने पिस्टल शूटर्स की एक शानदार पीढ़ी तैयार की है, जिसमें मनू के साथ ही सौरभ चौधरी, अनीश भानवाला और चिंकी यादव शामिल हैं.

Tagged:
Share This Article