Menu
#News

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर बंद, इस वर्ष शेयर बाजार में 13 दिन बाजार बंद.

इससे पहले सोमवार को भारतीय स्टॉक इंडेक्स सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार करते दिखे। डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स सोमवार को 234.79 अंकों की बढ़त के साथ 61,185.15 अंकों पर बंद हुआ। इसमें 0.39 प्रतिशत की बढ़त दिखी। वहीं, निफ्टी 85.65 अंकों की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 नव, 2022
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर बंद, इस वर्ष शेयर बाजार में 13 दिन बाजार बंद.

इससे पहले सोमवार को भारतीय स्टॉक इंडेक्स सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार करते दिखे।

डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स सोमवार को 234.79 अंकों की बढ़त के साथ 61,185.15 अंकों पर बंद हुआ।

इसमें 0.39 प्रतिशत की बढ़त दिखी।

वहीं, निफ्टी 85.65 अंकों की बढ़त के साथ 18202.80 अंकों पर बंद हुआ।

निफ्टी में 0.47 अंकों की बढ़त दिखी।

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे की मजबूती के साथ 81.92 अंकों पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सेशन में रुपया 82.44 अंकों पर बंद हुआ।

बाजार में विदेशी पूंजी की वापसी और डॉलर में तुलनात्मक रूप से गिरावट से रुपए को सहारा मिला है।

एनएसडीएल के आंकड़ाें के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने नवंबर महीने में 16,878 करोड़ रुपए की इक्विटी की खरीदारी की है।

इससे पहले अक्तूबर और सितंबर महीने में फॉरेन पोर्टफोलियो निवेशक बाजार में डॉलर की मजबूती, रुपए की कमजोरी और मॉनिटरी पॉलिसी में सख्ती के कारण नेट सेलर रहे थे।

 

 

 

Tagged:
Share This Article