Menu
#News

भारत के गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन का निधन गृह मंत्री अमित शाह के 2 दिन के कार्यक्रम कैंसिल

  भारत के गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन का निधन गृह मंत्री अमित शाह के 2 दिन के कार्यक्रम कैंसिल मुंबई:(रिपोर्ट इसरान मलिक) देश के गृह मंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन का देहांत हो गया है। वे फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त थीं और कई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 जन, 2024
भारत के गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन का निधन गृह मंत्री अमित शाह के 2 दिन के कार्यक्रम कैंसिल

 

भारत के गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन का निधन गृह मंत्री अमित शाह के 2 दिन के कार्यक्रम कैंसिल

मुंबई:(रिपोर्ट इसरान मलिक) देश के गृह मंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन का देहांत हो गया है। वे फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त थीं और कई दिन से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थीं। शोक के चलते गृह मंत्री अमित शाह ने अपने अगले 2 दिन के प्रोग्राम रद्द कर दिए हैं। 65 साल की राजेश्वरी बेन ने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। वे फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त थी। कुछ महीने पहले उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट हुआ था, लेकिन आराम नहीं हुआ। एक महीना पहले उन्हें दिक्कत बढ़ने पर अहमदाबाद से मुंबई रेफर किया गया था।

महाराष्ट्र CM एकनाथ ने जताया शोक
गृह मंत्री शाह की बहन के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक व्यक्त किया है।

 

उन्होंने कहा कि राजेश्वरी बेन के देहांत से दुख पहुंचा है। यह पूरे शाह परिवार के लिए सदमा है। मैं, मेरा परिवार और पूरी महाराष्ट्र सरकार उनके दुख में शामिल है।

 

ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे अमित भाई और पूरे शाह परिवार को इस दुख को सहने की क्षमता प्रदान करें।

गुजरात के दौरे पर थे अमित शाह
आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के दौरे पर थे। वे अहमदाबाद में थे। उन्हें बनासकांठा जिले के देवदार में बनास डेयरी में जाना था।

 

उन्हें गांधीनगर की नेशनल डेफेंस यूनिवर्सिटी में भी जाना था, लेकिन बहन के देहांत की खबर मिलते ही वे पहले मुंबई पहुंचे और वहां से बहन का पार्थिव शरीर लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

 

Share This Article