Menu
#Mumbai

महिला अधिकारों से संबंधित कानून सप्ताह के तहत बालिकाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

महिला के अधिकारों से संबंधित कानून सप्ताह के तहत आज दिनांक 24 जुलाई को दीनदयाल कन्या इंटर कॉलेज, और तिब्बती नेहरु मेमोरियल फाउंडेशन स्कूल रायपुर में बालिकाओं को सर्वप्रथम कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी, मजेश्वरी रावत और क्षेत्र की सुपरवाईजर बीना गिरी के द्वारा बालिकाओं को विभागीय योजनाओं की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 जुल, 2024
महिला अधिकारों से संबंधित कानून सप्ताह के तहत बालिकाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

महिला के अधिकारों से संबंधित कानून सप्ताह के तहत आज दिनांक 24 जुलाई को दीनदयाल कन्या इंटर कॉलेज, और तिब्बती नेहरु मेमोरियल फाउंडेशन स्कूल रायपुर में बालिकाओं को सर्वप्रथम कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी, मजेश्वरी रावत और क्षेत्र की सुपरवाईजर बीना गिरी के द्वारा बालिकाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी.

जिला हब फॉर एम्पोवेर्मेंट ऑफ़ वीमेन (DHEW) और वन स्टॉप सेण्टर देहरादून के द्वारा बालिकाओं को उनके क़ानूनी अधिकार और अधिनियमों की जानकारी उपलब्ध करवाई गयी. जिसमे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006, दहेज निषेध अधिनियम, 1961, आदि के साथ साथ राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन नंबर , वन स्टॉप सेण्टर, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गयी.

कार्यक्रम में कुल 220 बालिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया. कार्यक्रम में डॉक्सटर नीलम नैथानी, सरोज ध्यानी, माया नेगी, और आशा नेगी उपलब्ध रहे.

Tagged:
Share This Article