Menu
#Mumbai

टैक्सी संगम रायवाला पंप में पानी मिश्रित तेल वितरण होने की प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए किया मुआयना

देहरादून तेल कंपनी के अधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करने पर उनका रवैया असहयोगात्मक रहने पर तत्काल उक्त नोजल से पेट्रोल की सेल को रोक दिया गया l बाद में तेल कंपनी के अधिकारी भी मौके पर बुलाया गया l उनके द्वारा बारिश अधिक होने से एथनॉल रिएक्शन के कारण …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 अग, 2023
टैक्सी संगम रायवाला पंप में पानी मिश्रित तेल वितरण होने की प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए किया मुआयना

देहरादून 

तेल कंपनी के अधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करने पर उनका रवैया असहयोगात्मक रहने पर तत्काल उक्त नोजल से पेट्रोल की सेल को रोक दिया गया l बाद में तेल कंपनी के अधिकारी भी मौके पर बुलाया गया l उनके द्वारा बारिश अधिक होने से एथनॉल रिएक्शन के कारण पानी की शिकायत होने की संभावना को व्यक्त की जाएगी l टैंक की सफाई करवाने के अतिरिक्त अन्य कार्यवाही की जाने के निर्देश दिए गए ll आज की कार्यवाही में  विभूति जुयाल पूर्ति निरीक्षक ऋषिकेश उपस्थित रहे l जुयाल द्वारा बताया गया तेल कंपनी से कार्यवाही कर रिपोर्ट ली जा रही है l सेल को उक्त नोजल से रोक दिया गया है और सैंपल आदि लेने की कार्यवाही भी लाई जाएगी l इस संबध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रहा है तदनुसार ही विभागीय कार्यवाही अमल जायेगी l इसके अतिरिक्त विभूति जुयाल पूर्ति निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा पंप में उपस्थित प्रतिनिधि  रमोला को निर्देशित किया गया कि जिन भी गाड़ियों में ऐसे मिश्रित पेट्रोल निर्गत हुआ है ऐसे वाहनों को दुरुस्त करते हुए तेल तत्काल बदला जाए l

 

 

Tagged:
Share This Article