Menu
#Mumbai

मसूरी में शटल सेवा व्यवस्था का निरीक्षण, पर्यटकों की सुविधा हेतु प्रशासन सतर्क

मसूरी: मसूरी में सप्ताहांत में उसके आस-पास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ और वाहनों की अत्यधिक आवाजाही को देखते हुए प्रशासन द्वारा शटल सेवा का संचालन किया जा रहा है। इस व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग, पुलिस, नगर पालिका मसूरी और …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 मई, 2025
मसूरी में शटल सेवा व्यवस्था का निरीक्षण, पर्यटकों की सुविधा हेतु प्रशासन सतर्क

मसूरी:  मसूरी में सप्ताहांत में उसके आस-पास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ और वाहनों की अत्यधिक आवाजाही को देखते हुए प्रशासन द्वारा शटल सेवा का संचालन किया जा रहा है। इस व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग, पुलिस, नगर पालिका मसूरी और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से किंग क्रेग पार्किंग तथा गज्जी बैंड से शटल सेवाएं चलाई जा रही हैं।

इन शटल सेवाओं में नियमानुसार वाहनों के प्रकार के अनुसार भाड़ा निर्धारित किया गया है, जिसे पारदर्शिता बनाए रखने हेतु स्पष्ट रूप से प्रदर्शित भी किया गया है। यह व्यवस्था पर्यटकों की सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शनिवार को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) देहरादून डॉ. अनीता चमोला और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)  पंकज श्रीवास्तव द्वारा इस शटल सेवा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अनीता चमोला ने शटल सेवा संचालकों को यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, वाहनों को यांत्रिक एवं भौतिक रूप से सुरक्षित रखने तथा किसी भी स्थिति में तत्पर रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई और निर्धारित किराया ही वसूलने पर विशेष जोर दिया।

इस निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग देहरादून के अधिकारी  प्रदीप शाही,  सुदर्शन राणा, मसूरी टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी, श्रीमती श्वेता रौथान (परिवहन कर अधिकारी) सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tagged:
Share This Article