Menu
#Mumbai

होटल-ढाबों की रसोई में कैमरे लगाने के निर्देश

देहरादून खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस की टीमों ने 1047 होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, फूड स्टॉलों पर चेकिंग की। गंदगी मिलने पर 135 संचालकों के चालान किए। वहीं, 127 कर्मचारी बिना सत्यापन के मिले। एसएसपी अजय …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 अक्ट, 2024

देहरादून

खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस की टीमों ने 1047 होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, फूड स्टॉलों पर चेकिंग की। गंदगी मिलने पर 135 संचालकों के चालान किए। वहीं, 127 कर्मचारी बिना सत्यापन के मिले।

एसएसपी अजय सिंह ने बुधवार को दून की सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने होटल, ढाबों पर खुद रसोई में सफाई व्यवस्था देखी। साथ ही संचालकों को रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। होटल-ढाबों में सफाई रखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने आईएसबीटी समेत पटेलनगर के कई क्षेत्रों में गश्त की।

वहीं, पुलिस की टीमों ने भी चेकिंग की। देहात क्षेत्र में पुलिस और गौरा चीता यूनिट ने अभियान चलाया। इस दौरान जिन दुकानों पर बेहतर सफाई मिली उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया।

Tagged:
Share This Article