Menu
#Mumbai

उत्तरकाशी में कमल नदी के कैचमेंट क्षेत्र की डीपीआर बनाने के निर्देश

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शुक्रवार को एक जनपद एक नदी कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड पुरोला की चयनित कमल नदी को स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन अथॉरिटी (सारा) के तहत विकसित किए जाने को लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सारा योजना के तहत जनपद में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 दिस्, 2025
उत्तरकाशी में कमल नदी के कैचमेंट क्षेत्र की डीपीआर बनाने के निर्देश

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शुक्रवार को एक जनपद एक नदी कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड पुरोला की चयनित कमल नदी को स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन अथॉरिटी (सारा) के तहत विकसित किए जाने को लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने सारा योजना के तहत जनपद में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी रेखीय विभागों को जल संरक्षण और संवर्द्धन से जुड़े कार्यों की क्षमता बढ़ाने तथा दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कमल नदी के कैचमेंट क्षेत्र की संयुक्त डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में स्वीकृत उत्तरकाशी वन प्रभाग द्वारा 18 जल स्रोतों पर किए गए कार्यों की सारा अंश एवं विभागीय अंश के अंतर्गत भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत कमल नदी (टौस वन प्रभाग) से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत केदार गंगा (टौस वन प्रभाग) योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएफओ डीपी बलूनी, उपनिदेशक जलागम सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पेयजल मधुकांत कोटियाल, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूडा मौजूद रहे, जबकि अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

Tagged:
Share This Article