Menu
#Mumbai

देहरादून में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान,

देहरादून: जनपद की कमान संभालने के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रही है। जिलेभर में आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें नगर से लेकर देहात तक पुलिस टीमों ने व्यापक कार्रवाई की। 14 फरवरी 2026 को कार्यभार ग्रहण करने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 फ़र, 2026
देहरादून में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान,

देहरादून: जनपद की कमान संभालने के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रही है। जिलेभर में आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें नगर से लेकर देहात तक पुलिस टीमों ने व्यापक कार्रवाई की।

14 फरवरी 2026 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित पहली बैठक में एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। इसके तहत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में 15 फरवरी 2026 को जनपद के सभी नगर और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान जनपद में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। साथ ही आंतरिक मार्गों पर भी संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई भी की गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Tagged:
Share This Article