Menu
#News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने देहरादून में किया योग

देहरादून: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून की पुलिस लाइन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मंत्री सुबोध उनियाल भी शामिल हुए और योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 जून, 2025
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने देहरादून में किया योग

देहरादून:  11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून की पुलिस लाइन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग  किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मंत्री सुबोध उनियाल भी शामिल हुए और योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है बल्कि सकारात्मक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है।

सीएम धामी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड से निकला योग आज पूरे विश्व में अपनाया जा रहा है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ व संतुलित समाज के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया। जौलीग्रांट, भानियावाला, रानीपोखरी और डोईवाला समेत पूरे क्षेत्र में योग दिवस को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया और सुबह से ही योग शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

विशेष बात यह है कि कर्णप्रयाग के खगेली गांव की 28 वर्षीय अंजलि कुंवर योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में अपना योगदान दे रही हैं। वह प्रतिदिन ऑनलाइन 30 से अधिक विदेशी लोगों को योगाभ्यास कराती हैं और देश के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक लोग उनसे अलग-अलग बैच में योग की ट्रेनिंग लेते हैं।

Tagged:
Share This Article