Menu
#इंटरव्यू

IPL 2025: मुंबई की धमाकेदार जीत, राजस्थान प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

जयपुर, 2 मई: आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। यह राजस्थान की आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार है। मुंबई की यह जयपुर में 2012 के बाद राजस्थान के खिलाफ पहली …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 मई, 2025
IPL 2025: मुंबई की धमाकेदार जीत, राजस्थान प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

जयपुर, 2 मई: आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। यह राजस्थान की आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार है। मुंबई की यह जयपुर में 2012 के बाद राजस्थान के खिलाफ पहली जीत है, और इसके साथ ही टीम ने लगातार छठा मुकाबला जीतते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।

मुंबई की दमदार बल्लेबाज़ी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में दो विकेट पर 217 रन बनाए। रेयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी और 100+ रन की साझेदारी की।

  • रेयान रिकेल्टन: 38 गेंदों में 61 रन

  • रोहित शर्मा: 36 गेंदों में 53 रन

  • सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या: दोनों ने 48-48 रन की तेज़ पारी खेली

राजस्थान के लिए महीश तीक्षणा और रियान पराग ने एक-एक विकेट लिया।

राजस्थान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप

218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम सिर्फ 117 रन पर सिमट गई।

  • जोफ्रा आर्चर: सर्वाधिक 30 रन (27 गेंदों में, 2 चौके, 2 छक्के)

  • अन्य सभी बल्लेबाज बुरी तरह फेल रहे – यशस्वी (13), नीतीश राणा (9), जुरेल (11), दुबे (15), तीक्षणा (2), कार्तिकेय (2), मधवाल (4)

  • हेटमायर और सूर्यवंशी खाता तक नहीं खोल सके, मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह को दो, जबकि दीपक चाहर और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस के अब 11 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट +1.274 हो गया है। राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 6 अंकों के साथ आठवें स्थान पर फिसल गई है और उनका नेट रन रेट -0.780 है।
मुंबई की यह जीत 2012 के बाद पहली बार जयपुर में राजस्थान के खिलाफ है, जिससे टीम का मनोबल काफी ऊंचा हुआ है। राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स बाहर हो चुकी है।

Tagged:
Share This Article