Menu
#Mumbai

मसूरी में आईटीबीपी जवान ने की आत्महत्या,

मसूरी में तैनात आईटीबीपी के एक जवान ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से आईटीबीपी यूनिट और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक जवान दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ यूनिट से मसूरी ड्यूटी पर आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूनिट-14 पिथौरागढ़ में नियुक्त कांस्टेबल चेतराम …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 फ़र, 2026
मसूरी में आईटीबीपी जवान ने की आत्महत्या,

मसूरी में तैनात आईटीबीपी के एक जवान ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से आईटीबीपी यूनिट और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक जवान दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ यूनिट से मसूरी ड्यूटी पर आया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूनिट-14 पिथौरागढ़ में नियुक्त कांस्टेबल चेतराम मीणा (38) पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा (राजस्थान), मसूरी में तैनाती के दौरान अपने कमरे में रह रहे थे। मंगलवार सुबह उन्होंने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर आईटीबीपी के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जवान को तुरंत फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि जवान ने इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था, हालांकि इसके पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस और आईटीबीपी प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं और जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

घटना के बाद यूनिट में शोक का माहौल है। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।

Tagged:
Share This Article