Menu
#News

मॉस्को में जयशंकर-लावरोव की बैठक, राजनीतिक और रणनीतिक सहयोग पर हुई चर्चा

मॉस्को: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने राजनीतिक, व्यापारिक और रणनीतिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा की। लावरोव ने भारत-रूस संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी बताते हुए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आपसी सहयोग को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 अग, 2025
मॉस्को में जयशंकर-लावरोव की बैठक, राजनीतिक और रणनीतिक सहयोग पर हुई चर्चा

मॉस्को: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने राजनीतिक, व्यापारिक और रणनीतिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा की।

लावरोव ने भारत-रूस संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी बताते हुए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आपसी सहयोग को बेहद जरूरी करार दिया।

उन्होंने कहा कि हमें आपको मॉस्को में देखकर खुशी हो रही है। कल आपने उप प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव के साथ व्यापार और आर्थिक मामलों की अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की, जो सफल रही।

लावरोव ने आगे कहा कि आज की बैठक में राजनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा और हमें विश्वास है कि भारत-रूस संबंध अपने विशेष रणनीतिक साझेदारी के दर्जे को पूरी तरह साबित करेंगे।

Tagged:
Share This Article