Menu
#Mumbai

जवाहरनगर गांव की प्रधान दीपा काण्डपाल पेश कर रही है महिला सशक्तिकरण की मिसाल।

महिलाएं समाज के निर्माण की आधार होती है। बंजर जमी को हरा करदें,उनमे ऐसी जान होती है। ऐसी ही ज़मी और घरों को रोशन करने का उदाहरण पेश कर रही हैं उधमसिंह नगर के रुद्रपुर ब्लॉक के जवाहरनगर ग्राम की महिलाएं। महिला हितेषी गांव इस गांव की प्रधान बाइक से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 अप्र, 2023
जवाहरनगर  गांव की प्रधान दीपा काण्डपाल पेश  कर रही है महिला सशक्तिकरण की मिसाल।

महिलाएं समाज के निर्माण की आधार होती है। बंजर जमी को हरा करदें,उनमे ऐसी जान होती है। ऐसी ही ज़मी और घरों को रोशन करने का उदाहरण पेश कर रही हैं उधमसिंह नगर के रुद्रपुर ब्लॉक के जवाहरनगर ग्राम की महिलाएं।

महिला हितेषी गांव

इस गांव की प्रधान बाइक से लेकर ट्रैक्टर तक चलाने में सक्षम है। यहां महिला हितों को ध्यान में रखते हुए कई कार्य किये गए हैं। प्रधान की ओर से ग्रामीण महिलाओं के दस स्वयं सहायता समूह बनवाए गए है। इन समूहों की महिलाएं गोबर से भगवानों की मूर्ति,नेम प्लेट, दीये, धूप सहित कई उत्पाद बनाती हैं। जिसको खुद साईकिल में घर-घर बेचने भी जाती है। इससे कई महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगी है और पहाड़ों सहित दिल्ली,मुम्बई जैसी जगहों से भी इन महिलाओं को ऑर्डर मिलने लगे हैं।

स्वच्छ और हरा-भरा गांव

जवाहर नगर गांव में स्वच्छता का बेहद ख्याल रखा गया है। सूखे कूड़े के लिए यहां जगह जगह डस्टबीन रखे गए है। यही नही प्रधान की ओर से गांव में साढ़े तीन सौ डस्टबीन भी वितरित किये गए हैं। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री द्वारा प्रधान को सम्मानित भी किया जा चुका है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इस गांव में 100 से अधिक ओवर हैड टैंक,62 शौचालय, 60 सोलर लाइट्स,स्ट्रीट लाइट्स सहित 35 ठोकर बनाई गई है।

बाल हितेषी गांव

बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखते हुए गांव में 4 आंगनबाड़ी, एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय, एक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण किया गया है। जहां छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर,खेल मैदान आदि सुविधाएं दी गयी है।

स्वस्थ गांव

गांव में एक एएनएम सेंटर है जहाँ गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के साथ ही बुजुर्गों की भी जांच की जाती है। साथ ही उनको दवा भी सेंटर से ही उपलब्ध कराई जाती है।

Tagged:
Share This Article