Menu
#News

देहरादून में यहाँ जमकर गरजी जेसीबी, पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही: MDDA

अभियान के दौरान नगर निगम की लगभग 01 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अवैध रुप से बनी लगभग 300 से 400 झुग्गी / झोपडियों को हटाया गया। लालपुल से इन्द्रेश रोड फुटपाथ पर लगी ठेली / रेहडी एवं झुग्गियाँ बनाकर किया गया अतिक्रमण भी हटाया गया । पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 मई, 2023
देहरादून में यहाँ जमकर गरजी जेसीबी, पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही:  MDDA

अभियान के दौरान नगर निगम की लगभग 01 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अवैध रुप से बनी लगभग 300 से 400 झुग्गी / झोपडियों को हटाया गया।

लालपुल से इन्द्रेश रोड फुटपाथ पर लगी ठेली / रेहडी एवं झुग्गियाँ बनाकर किया गया अतिक्रमण भी हटाया गया ।

पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय दलीप सिह कुँवर द्वारा जनपद मे सरकारी भूमि पर अवैध रुप से अतिक्रमण / कब्जा करने वाले, व्यक्तियों के विरुद्व कठोर कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने हेतु सडक किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारो/व्यापारियों एव सडक पर ठेली, रेहडी लगाने एवं अवैध रुप से झुग्गी झोपडी बनाकर अत्तिक्रमण करने वाले व्यक्तियो के विरुद्व कार्यवाही करने हेतु आदेश निर्देश पारीत किये गये है।

जिसके अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक नगर महोदया श्रीमती सरिता डोबाल एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय श्री पंकज गैरोला के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर श्री सूर्यभूषण नेगी द्वारा उपरोक्त क्रम में पुलिस टीम गठित की।

एमडीडीए की संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाकर कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत कबाडी बाजार नदी किनारे नगर निगम की लगभग 01 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया।

अभियान के दौरान उक्त सरकारी भूमि पर बनी लगभग 300 से 400 झुग्गी / झोपडियों को हटाया गया।

इसके अतिरिक्त लालपुल से इन्द्रेश रोड पर सडक किनारे फुटपाथ पर अवैध रुप से ठेली / रेहडी लगाकर किया गया अतिक्रमण हटाया गया ।

Tagged:
Share This Article