Menu
#News

हल्द्वानी नगर निगम का JE रिश्वत लेते गिरफ्तार

  हल्द्वानी : नगर निगम का JE रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हल्द्वानी : नगर निगम का जे 25 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हल्द्वानी से संवाददाता मुकेश कुमार : हल्द्वानी से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है, विजिलेंस की टीम ने गुरुवार दोपहर हल्द्वानी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 फ़र, 2024
हल्द्वानी नगर निगम का JE रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

हल्द्वानी : नगर निगम का JE रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हल्द्वानी : नगर निगम का जे 25 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हल्द्वानी से संवाददाता मुकेश कुमार : हल्द्वानी से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है, विजिलेंस की टीम ने गुरुवार दोपहर हल्द्वानी नगर निगम के जेई केबी उपाध्याय को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जो स्ट्रीट लाइट कंपनी के कर्मचारी से टेंडर में खेल करने के एवज में यह रिश्वत ले रहा था।

नगर निगम के जेई को रिश्वत लेते हुए हल्द्वानी से गिरफ्तार करने की इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निगम हल्द्वानी में विजिलेंस ने शिकायत पर छापा मारा है। बताया जा रहा है इस कार्रवाई के दौरान मार्ग प्रकाश अनुभाग के जे ई को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

 

इधर मिल रही जानकारी के अनुसार स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम के एवज पर ₹25000 की रिश्वत मांग गई थी । फिलहाल बिजिलेंस की टीम अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है..

Share This Article