Menu
#News

Jharkhand News: JMM का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- सत्ता के लिए हाय तौबा मचा रहे हैं बाबूलाल और रघुवर

Jharkhand News, Ranchi: झामुमो ने माइनिंग लीज मामले को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मोर्चा खोला है़ भाजपा राज्य सरकार को अस्थिर करने का एजेंडा चला रही है़ रघुवर दास व बाबूलाल मरांडी सत्ता के लिए हाय तौबा मचा रहे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 अप्र, 2022
Jharkhand News: JMM का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- सत्ता के लिए हाय तौबा मचा रहे हैं बाबूलाल और रघुवर

Jharkhand News, Ranchi: झामुमो ने माइनिंग लीज मामले को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मोर्चा खोला है़ भाजपा राज्य सरकार को अस्थिर करने का एजेंडा चला रही है़ रघुवर दास व बाबूलाल मरांडी सत्ता के लिए हाय तौबा मचा रहे है़ं झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य शुक्रवार को भाजपा नेताओं पर जमकर बरसे़ विधायक श्री सोनू ने कहा कि रघुवर दास के पांच साल के शासनकाल में क्या-क्या हुआ, सबके सामने है़ चाहे वो मैनहर्ट का चाहे टॉफी-टीशर्ट या अन्य का मामला हो़ जांच चल रही है़

भाजपा सांसद के तौर पर इस्तीफा दिया था़ तब तक नैतिकता थी़ राजधनवार में भाजपा व उसकी विचारधारा के खिलाफ लड़ कर जेवीएम के विधायक बने और भाजपा में शामिल हो गये़ श्री सोनू ने कहा कि समय पर बतायेंगे कि मोमेंटम झारखंड में एक रुपये में किन-किन कंपनियों को जमीन दी गयी़ झारखंड की कौन कंपनी थी़ इन कंपनियों में कौन-कौन लोग शामिल है़ं अभी तो कहानी शुरू हुई है़

बाबूलाल ने फोटोकॉपी का बिजनेस बढ़ाया है

झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा नेताओं को बधाई के पात्र है़ं फॉटाे कॉपी करने वाले दुकानदारों को अवसर प्रदान किया है़ फर्जी कागजों का सेट बना कर बांट रहे है़ं बाजार क्राइसिस में है़ इस दौर में फोटो कॉपी करने वाले दुकानदारों का व्यवसाय अच्छा चल रहा है़ बाबूलाल मरांडी कागज लहराते है़ं ये कागज पहले भी लगराये गये थे़ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को एक रोजगार तो मिला कि वह बसंत सोरेन का एक करोड़ रुपया गिनते है़ं
Tagged:
Share This Article