Menu
#Mumbai

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीटा

रुड़की। कलयुग में जहां सभी रिश्ते नाते तार तार हो रहे हैं वहीं आज एक और मामला प्रकाश में आया है जहां पर इकलौते पुत्र ने अपनी बुजुर्ग मां को लिटा लिटा कर बेरहमी से पीटा। पीड़ित ने मामले की जानकारी स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 सित, 2022

रुड़की। कलयुग में जहां सभी रिश्ते नाते तार तार हो रहे हैं वहीं आज एक और मामला प्रकाश में आया है जहां पर इकलौते पुत्र ने अपनी बुजुर्ग मां को लिटा लिटा कर बेरहमी से पीटा। पीड़ित ने मामले की जानकारी स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन मात्र तक जुटी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बुजुर्ग मां लखमीरी ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। घर में उसका इकलौता पुत्र अंकित और एक पुत्री दिव्यांग है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसका बेटा कोई काम धाम नहीं करता और उसकी आने वाली पेंशन को भी वह छीन लेता है। विरोध करने पर वह अपनी मां के साथ मारपीट करता रहता है। लेकिन हद तो तब हो गई जब उसके पुत्र ने उसके साथ किसी बात को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट से बचने के लिए बुजुर्ग मां घर से भागी। इसी दौरान पीछे आ रहे बेटे ने बुजुर्ग को लिटा लिटा कर बेरहमी से पीट डाला। पीड़ित बुजुर्ग मां का आरोप है कि उसके पुत्र ने दिव्यांग पुत्री के साथ भी मारपीट की। बुजुर्ग मां मंगलवार की सुबह सिविल लाइन कोतवाली पहुंची और मामले में पुत्र के खिलाफ शिकायत पुलिस की। इस दौरान बुजुर्ग मां पुलिस को जानकारी देते हुए भी फफक फफक कर रो पड़ी। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

Tagged:
Share This Article