Menu
#News

पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के युवक की मौत, 2 माह पहले हुई थी शादी

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने नाम पूछकर शुभम को सिर में सटाकर गोली मारी। यह दिल दहला देने वाली वारदात उस समय हुई जब शुभम अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 अप्र, 2025
पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के युवक की मौत, 2 माह पहले हुई थी शादी

 जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने नाम पूछकर शुभम को सिर में सटाकर गोली मारी। यह दिल दहला देने वाली वारदात उस समय हुई जब शुभम अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गया था।

शुभम की शादी मात्र दो महीने पहले ही हुई थी। वह अपने परिवार के 11 सदस्यों के साथ कश्मीर यात्रा पर गया था। घटना की जानकारी मिलते ही शुभम के घर में कोहराम मच गया है।

शुभम कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर चंदन चक्की का निवासी था।

आतंकी हमले की खबर के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम पीड़ित परिवार के संपर्क में है।

इस आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है, वहीं केंद्र और राज्य सरकारों से कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Tagged:
Share This Article