Menu
#Mumbai

दूंन संयुक्त जायसवाल संघ द्वारा किया गया कन्यादान, वर वधु को दिया आशिर्वाद

उत्तराखंड सोमवार को दूंन संयुक्त जायसवाल संघ द्वारा अपने ही समाज की एक बिटिया के विवाह का आयोजन किया गया। विवाह का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। समिति की ओर से विवाह और कन्यादान के अवसर पर वर वधु को दीर्घायु और दांपत्य जीवन सुखमय रहे ऐसा आशीर्वाद समिति के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 फ़र, 2025
दूंन संयुक्त जायसवाल संघ द्वारा किया गया कन्यादान, वर वधु को दिया आशिर्वाद

उत्तराखंड

सोमवार को दूंन संयुक्त जायसवाल संघ द्वारा अपने ही समाज की एक बिटिया के विवाह का आयोजन किया गया। विवाह का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। समिति की ओर से विवाह और कन्यादान के अवसर पर वर वधु को दीर्घायु और दांपत्य जीवन सुखमय रहे ऐसा आशीर्वाद समिति के सदस्यो द्वारा दिया गया।

दूंन संयुक्त जायसवाल संघ द्वारा विवाह के अवसर पर दांपत्य जीवन के गृहस्थी से निमित्त सभी सामान आशीर्वाद स्वरुप प्रदान किया गया।

दूंन संयुक्त जायसवाल संघ निरंतर विगत कुछ वर्षों से विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम समाज के उत्थान हेतु करता रहा है। आज इस विवाह के अवसर पर समिति के संरक्षक कुलदीप वालिया, महेंद्र जायसवाल, प्रमोद कर्णवाल ,अध्यक्ष मनमोहन जायसवाल, महामंत्री नीरज जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, संजय जयसवाल, प्रकाश जायसवाल, राजू जायसवाल, वीरेंद्र वालिया, नेमचंद कर्णवाल, राजेश वालिया, इंद्रजीत वालिया, सुमरन जायसवाल ,अजय कुमार जायसवाल आदि समिति के काफी सदस्य उपस्थित रहे ।

Tagged:
Share This Article