Menu
#Mumbai

Karnal Election Result 2024: हरियाणा की करनाल सीट पर कौन चल रहा आगे? यहां देखें शुरुआती रुझान

हरियाणा में 5 अक्तूबर 2024 को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान किया गया था। पहले 1 अक्तूबर को मतदान किया जाना था, लेकिन चुनाव आयोग ने इस तारीख को आगे बढ़ाकर 5 अक्तूबर कर दिया था। बता दें कि राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्तूबर को मतदान …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 अक्ट, 2024

हरियाणा में 5 अक्तूबर 2024 को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान किया गया था। पहले 1 अक्तूबर को मतदान किया जाना था, लेकिन चुनाव आयोग ने इस तारीख को आगे बढ़ाकर 5 अक्तूबर कर दिया था। बता दें कि राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्तूबर को मतदान किया गया। वहीं 8 अक्तूबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। ऐसे में अब 8 अक्तूबर को राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर हुई वोटों की गिनती की जा रही है। ऐसे में हरियाणा की कुछ विधानसभा सीटें ऐसी हैं जिनपर सभी की निगाहें बनी हुई हैं। ऐसे में हरियाणा की एक सीट है करनाल विधानसभा सीट। करनाल में हुए मतदान के आधार पर यह तय हो जाएगा कि आखिर जीत किसने दर्ज की है।

करनाल में किसके बीच है मुकाबला?

करनाल विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से सीएम नायब सिंह सैनी की जगह इस सीट से जगमोहन आनंद को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने इस सीट से सुमिता वर्क को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं जेजेपी ने आसपा प्रत्याशी जितेंद्र रायल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि इस सीट पर कड़ा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच है। 8 अक्तूबर की शाम तक यह तय हो जाएगा कि आखिर इस सीट पर किसने जीत दर्ज की है।

 

करनाल विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

करनाल विधानसभा सीट के इतिहास की अगर बात करें तो यह हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से एक है। करनाल सीट जनरल सीट है। भाजपा और कांग्रेस का इस सीट पर अहम मुकाबला है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से मनोहर लाल खट्टर ने 45,188 वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्हें 63.72 फीसदी वोट शेयर के साथ कुल 79,906 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस पार्टी के तरलोचन सिंह को 34,718 वोट मिले थे। वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में भी मनोहर लाल खट्टर ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में मनोहर लाल खट्टर को कुल 82,485 वोट मिले थे। वहीं आईएनडी उम्मीदवार जय प्रकाश गुप्ता को 18,172 वोट मिले थे।

Tagged:
Share This Article