Menu
#तत्काल प्रभाव

ऑफिस में रखें ये चीजें, जल्द मिलेगा मुनाफा

ऑफिस में रखें ये चीजें : अगर आप ऑफिस में कुछ वास्तु टिप्स का उपयोग करेंगे तो अवश्य ही आपको कार्य में सफलता और तरक्की मिलेगी. आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार ऑफिस में किन चीजों को रखना बेहद ही शुभ माना जाता है.ऑफिस में ध्यान रखें हमारते बताये गए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 दिस्, 2024
ऑफिस में रखें ये चीजें, जल्द मिलेगा मुनाफा

ऑफिस में रखें ये चीजें : अगर आप ऑफिस में कुछ वास्तु टिप्स का उपयोग करेंगे तो अवश्य ही आपको कार्य में सफलता और तरक्की मिलेगी. आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार ऑफिस में किन चीजों को रखना बेहद ही शुभ माना जाता है.ऑफिस में ध्यान रखें हमारते बताये गए ये ख़ास टिप्स आपके मुनाफे को बढ़ाने में सहयोग कर सकते हैं।

क्रिस्टल ट्री

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप ऑफिस में तरक्की पाना चाहते हैं तो अपनी टेबल पर एक किस्टल ट्री जरूर रखें. इसे बेहद ही शुभ माना गया है और कहते हैं कि इससे व्यक्ति के सभी रूके हुए काम पूरे होते हैं और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।

बांस का पौधा

वास्तु के अनुसार बांस का पौधा आय में वृद्धि लाता है और सकारात्मकता का माहौल बनाता है. यदि आप ऑफिस में अपनी टेबल पर बांस का पौधा रखते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है. लेकिन ध्यान रखें कि इस पौधे को खरीदने के बजाय यदि कोई गिफ्ट करें तो यह लाभ देता है।

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा की मूर्ति मन में खुशी और सकारात्मकता लेकर आती है. इसलिए घर व ऑफिस में इसे रखना लाभदायक होता है. लाफिंग बुद्धा घर में खुशियां और करियर में सफलता लेकर आता है. घर में लाफिंग बुद्धा हमेशा मुख्य द्वार पर रखना चाहिए. वहीं ऑफिस में अपने डेस्क पर भी लाफिंग बुद्धा रखने से तरक्की मिलती है।

कछुआ

अगर आप बहुत मेहनत के बाद भी तरक्की हासिल नहीं कर पा रहे तो अपने ऑफिस में डेस्क पर एक कछुआ अवश्य रखें. कछुआ रखना धन संचय में वृद्धि लाता है और ऑफिस के माहौल को भी पॉजिटिव बनाए रखता है. इससे आपको जल्द से तरक्की मिलेगी. यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं।

Share This Article