Menu
#News

हूर की परी की जानिए गजब जानकारी

हूर की परी की जानिए गजब जानकारी : हूर या हूरी में ऐसी मान्यता है कि यदि खुदा की खिदमत में अपनी जिंदगी लगा दी जाये और उसी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी जाये तो जन्नत नसीब होती है। जन्नत वह स्थान है जहाँ मानव जीवन के रूप …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 दिस्, 2024
हूर की परी की जानिए गजब जानकारी

हूर की परी की जानिए गजब जानकारी : हूर या हूरी में ऐसी मान्यता है कि यदि खुदा की खिदमत में अपनी जिंदगी लगा दी जाये और उसी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी जाये तो जन्नत नसीब होती है। जन्नत वह स्थान है जहाँ मानव जीवन के रूप में होने वाले सभी कष्ट खत्म हो जाते हैं।

हूरों के सौंदर्य के वर्णन इस प्रकार है

हूर एक अत्यधिक सुंदर युवा स्त्री होती है जिसका शरीर पारदर्शी होता है। उसकी हड्डियों में बहने वाला द्रव्य इसी प्रकार दिखाई देता है जैसे रूबी और मोतियों के अंदर की रेखाएँ दिखती हैं। वह एक पारदर्शी सफेद गिलास में लाल शराब की भाँति दिखाई देता है।

उसका रंग सफेद है, और साधारण स्त्रियों की तरह शारीरिक कमियों से मुक्त होती है। प्रत्येक हूर किशोर वय की कन्या होती है। उसके उरोज उन्नत, गोल और बडे होते हैं जो झुके हुए नहीं हैं। हूरें भव्य परिसरों वाले महलों में रहतीं हैं। हूर यदि ‘जन्नत’ में अपने आवास से पृथ्वी की ओर देखे तो सारा मार्ग सुगंधित और प्रकाशित हो जाता है।

हूर का मुख दर्पण से भी अधिक चमकदार होता है, तथा उसके गाल में कोई भी अपना प्रतिबिंब देख सकता है। उसकी हड्डियों का द्रव्य ऑंखों से दिखाई देता है। प्रत्येक व्यक्ति जो ‘जन्नत’ में जाता है, उसको 72 हूरें दी जाएँगी। जब वह ‘जन्नत’ में प्रवेश करता है, मरते समय उसकी उम्र कुछ भी हो, वहाँ तीस वर्ष का युवक हो जाएगा और उसकी आयु आगे नहीं बढ़ेगी।

Share This Article