Menu
#उधम सिंह नगर

जानिए मोदी सरकार के 19 मंत्री कैसे हारे ?

देश में 18वीं लोकसभा चुनाव में NDA को 291 और INDIA को 234 सीटें मिली हैं। वाराणसी से PM मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को 1.52 लाख वोटों से हराया है। वहीं, वायनाड और रायबरेली दोनों ही सीट से राहुल गांधी जीत गए हैं। उन्हें दोनों ही जगहों पर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 जून, 2024

देश में 18वीं लोकसभा चुनाव में NDA को 291 और INDIA को 234 सीटें मिली हैं। वाराणसी से PM मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को 1.52 लाख वोटों से हराया है। वहीं, वायनाड और रायबरेली दोनों ही सीट से राहुल गांधी जीत गए हैं। उन्हें दोनों ही जगहों पर 6 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं।

चुनाव में 50 में से 19 केंद्रीय मंत्री हार गए हैं। अमेठी से भाजपा की स्मृति ईरानी को कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने 1.67 लाख वोटों से हरा दिया है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को 16 हजार वोटों से हराया है। लखीमपुर खीरी से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को सपा के उत्कर्ष वर्मा ने 34 हजार वोटों से हरा दिया है। उनके बेटे आशीष टेनी पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी से कुचलने का आरोप है। इस हादसे में 8 किसानों की मौत हो गई थी।

13 में से 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों हार गए। इनमें दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, अर्जुन मुंडा, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला हैं। एमपी की विदिशा में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 8.21 लाख वोटों से जीते हैं।

14 में से 3 सेलिब्रिटी को चुनाव में हार मिली है। वहीं, भाजपा कैंडिडेट कंगना रनौट मंडी सीट से जीत गई हैं। यूपी की मेरठ सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल को जीत मिली है।

Tagged:
Share This Article