Menu
#Mumbai

मसूरी में कुलदीप यादव की हल्दी-मेहंदी आज, शादी में शामिल होने पहुंचे रिंकू सिंह

देहरादून/मसूरी: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी की रस्में मसूरी में शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को उनकी हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित होंगी, जबकि शनिवार को वह अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। वैवाहिक कार्यक्रम मसूरी के लाइब्रेरी बाजार स्थित …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 मा, 2026
मसूरी में कुलदीप यादव की हल्दी-मेहंदी आज, शादी में शामिल होने पहुंचे रिंकू सिंह

देहरादून/मसूरी: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी की रस्में मसूरी में शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को उनकी हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित होंगी, जबकि शनिवार को वह अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे।

वैवाहिक कार्यक्रम मसूरी के लाइब्रेरी बाजार स्थित ऐतिहासिक होटल सेवॉय में आयोजित किए जा रहे हैं। शादी समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह मसूरी पहुंच चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, शादी में कई क्रिकेटरों और खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव और जय शाह सहित भारतीय क्रिकेट जगत की अन्य हस्तियां भी समारोह में शिरकत कर सकती हैं।

मेहमानों के ठहरने के लिए मसूरी के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में भी कमरे बुक किए गए हैं। कुलदीप यादव की शादी को लेकर मसूरी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और शहर में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।

Tagged:
Share This Article