Menu
#Mumbai

तिहरे हत्याकांड से दहला कुमाऊं

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र एक सनसनीखेज हत्याकांड का समाचार है। मामले में एक युवक ने परिवार के ही तीन लोगों की हत्या कर दी है। हत्या के बाद वह फरार हो गया।घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। तीसरे हत्याकांड की सूचना मिलते …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 मई, 2023

पिथौरागढ़।

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र एक सनसनीखेज हत्याकांड का समाचार है। मामले में एक युवक ने परिवार के ही तीन लोगों की हत्या कर दी है। हत्या के बाद वह फरार हो गया।घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। तीसरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ताई, ताई बेटी और बहू की हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Tagged:
Share This Article