Menu
#News

नईनवेली दुल्हन शॉपिंग के बहाने फरार !

नईनवेली दुल्हन शॉपिंग के बहाने फरार ! : अब एक और दुल्हन ने काण्ड कर दिया है जिसको सुनकर आप फिर हैरान हो जायेगे की आखिर ये हो क्या रहा है। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहिता शादी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 जून, 2025
नईनवेली दुल्हन शॉपिंग के बहाने फरार !

नईनवेली दुल्हन शॉपिंग के बहाने फरार ! : अब एक और दुल्हन ने काण्ड कर दिया है जिसको सुनकर आप फिर हैरान हो जायेगे की आखिर ये हो क्या रहा है। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहिता शादी के दस दिन बाद शॉपिंग के बहाने अपने पति के साथ बाजार गई और मौके का फायदा उठाकर रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके की है, जहां पीड़ित पति ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें :- नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने के फायदे

जानकारी के अनुसार, सैदपुरा गांव निवासी शमशेर चौहान की शादी 4 जून को मवई खुर्द गांव की रहने वाली खुशी नामक युवती से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों के बीच सब कुछ सामान्य था और परिवार में भी खुशी का माहौल था. लेकिन यह खुशियां ज्यादा दिन टिक नहीं पाईं।

शॉपिंग करने की जताई इच्छा फिर जो हुआ….

शमशेर के अनुसार, 14 जून को उसकी पत्नी खुशी ने सिर दर्द की शिकायत की और इलाज के लिए बाहर चलने को कहा. डॉक्टर को दिखाने के बाद खुशी ने बाजार में शॉपिंग करने की इच्छा जताई. इसके बाद दोनों पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के बाजार पहुंचे, जहां कुछ खरीदारी के बाद वे काली माता मंदिर के पास एक रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के लिए रुके।

यह भी पढ़ें :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

शमशेर ने बताया कि रेस्टोरेंट में समोसे ऑर्डर करने के बाद खुशी ने वॉशरूम जाने की बात कहकर ऊपर की मंजिल की ओर चली गई. जब काफी देर तक वह नहीं लौटी, तो उसने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन खुशी का कहीं भी कोई सुराग नहीं मिला. तीसरी मंजिल तक जाकर भी जब उसका पता नहीं चला, तो शमशेर को अनहोनी की आशंका हुई।

बाद में शमशेर घर लौटा और अपने परिवार को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों के साथ मिलकर वह थाने पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जब लड़की के मायके वालों को इस बारे में बताया गया, तो उन्होंने भी बताया कि खुशी वहां भी नहीं पहुंची है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है.अब देखना है की किस राज्य के किस शहर से एक और बीवी या दुल्हन की खबर सामने आती है।

Tagged:
Share This Article