Menu
#हरिद्वार

लालकुआं: 55 पाउच कच्ची शराब के साथ आरोपी को धर दबोचा! भेजा जेल

Lalkuan: Accused arrested with 55 pouches of raw liquor! sent to jail Mukesh Kumar लालकुआं: कच्ची शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई में कोतवाली पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है. आज देर शाम पुलिस ने दबिश देकर 55 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 जून, 2022

Lalkuan: Accused arrested with 55 pouches of raw liquor! sent to jail

Mukesh Kumar लालकुआं: कच्ची शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई में कोतवाली पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है. आज देर शाम पुलिस ने दबिश देकर 55 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम मुखबिर की सूचना पर सुरेंद्र सक्सेना पुत्र भवरन सक्सेना निवासी संजय नगर फर्स्ट बिन्दूखत्ता को गौलागेट समीप से पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस को 55 पाउच कच्ची शराब के बरामद हुई है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इधर कोतवाल संजय कुमार ने कहा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं पुलिस टीम में मुख्य रूप से कास्टेबल तरूण मेहता,आनदपुरी ,सुरेश प्रसाद मौजूद रहे।

Tagged:
Share This Article