Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप ने किया ऐलान – ‘पिता से मिलकर राजद से दे दूंगा इस्तीफा’

पटना (एजेंसी)। राजद विधायक व पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। तेजप्रताप ने कहा है कि वे जल्द ही अपने पिता और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप देंगे। तेजप्रताप ने कहा है कि …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2022

पटना (एजेंसी)। राजद विधायक व पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। तेजप्रताप ने कहा है कि वे जल्द ही अपने पिता और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप देंगे। तेजप्रताप ने कहा है कि उन्होंने हमेशा अपने पिता के पदचिह्नों पर चलने का काम किया है और सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है।

बता दें कि तेजप्रताप यादव के खिलाफ सोमवार को ही युवा राजद के महानगर अध्यक्ष रामराज यादव ने बंद कमरे में पीटने और दावत-ए-इफ्तार के दिन इस घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही पिटाई का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया। तब तेज प्रताप ने कहा था कि उनके खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, एमएलसी सुनील कुमार सिंह व तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव साजिश रच रहे हैं। इसके बाद उन्होंने पार्टी से ही इस्तीफा दे देने की घोषणा कर दी।

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। बीते 26 मार्च को तेज प्रताप यादव ने दो ट्वीट में कई नेताओं के चेहरों को बेनकाब करने की बात कही थी। पहले ट्वीट में उन्होंने कहा था कि वक्त आ चुका है ‘एक बड़े खुलासे का,जल्द उन सभी चेहरों से नकाब उतारूंगा’ जिन्होंने मुझे नासमझ समझने की भूल की।

Tagged:
Share This Article