Menu
#News

हेलंग में टीएचडीसी डेम साइट पर भूस्खलन, आठ मजदूर घायल

हेलंग: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ के हेलंग क्षेत्र में शनिवार को टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट पर अचानक पहाड़ी टूटने से भूस्खलन हो गया। इस हादसे में निर्माण कार्य में लगे आठ मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 अग, 2025
हेलंग में टीएचडीसी डेम साइट पर भूस्खलन, आठ मजदूर घायल

हेलंग: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ के हेलंग क्षेत्र में शनिवार को टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट पर अचानक पहाड़ी टूटने से भूस्खलन हो गया।

इस हादसे में निर्माण कार्य में लगे आठ मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ के निर्देश पर तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हादसे में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। चार घायलों का इलाज टीएचडीसी चिकित्सालय में चल रहा है, जबकि दो गंभीर रूप से घायलों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल, पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है।

वहीं एक अन्य घायल का पीपलकोटी में प्लास्टर करवाया गया और एक गंभीर रूप से घायल को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और निर्माण कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है

 

Tagged:
Share This Article