Menu
#Mumbai

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के रनवे पर देर रात हुआ हादसा

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के रनवे पर देर रात हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई।जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले पर एयरपोर्ट …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 मई, 2022

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के रनवे पर देर रात हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई।जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले पर एयरपोर्ट प्रशासन जांच कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब ढाई बजे एयरपोर्ट के रनवे पर डंपर और दूसरे भारी वाहनों से एयरपोर्ट मरम्मत के लिए सामान ले जाया जा रहा था। तभी रनवे पर सो रहे 2 मजदूरों को डंपर की चपेट में आ गए। डंपर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयरपोर्ट रनवे पर कुछ दिनों से रात को मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। यह मरम्मत का कार्य रात में किया जाता है। क्योंकि दिन में विमानों की आवाजाही रहती है। आवाजाही बंद होने के बाद ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट के रनवे की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस मामले में एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि जांच जारी है।

Tagged:
Share This Article