Menu
#उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में देर रात ब्यासी के समीप एक कार 20 मीटर नीचे खाई में गिरि जिसमे तीन लोग सवार थे, एसडीआरएफ़ ने लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर.

उक्त सूचना मिलते ही HC सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन (UK07 DS 8486) पौड़ी से ऋषिकेश के लिए आ रहा था। ब्यासी और शिवपुरी के बीच मे गूलर पुल के समीप उक्त वाहन अनियंत्रित होने से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 अक्ट, 2022
उत्तराखंड में देर रात ब्यासी के समीप एक कार 20 मीटर नीचे खाई में गिरि जिसमे तीन लोग सवार थे, एसडीआरएफ़ ने लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर.

उक्त सूचना मिलते ही HC सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन (UK07 DS 8486) पौड़ी से ऋषिकेश के लिए आ रहा था।

ब्यासी और शिवपुरी के बीच मे गूलर पुल के समीप उक्त वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलट कर लगभग 20 मीटर नीचे खाई में पेड़ पर फंस गया। वाहन में 03 लोग सवार थे जो घायल व घबराये हुए थे।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रोप के माध्यम से घायलों तक अपनी पहुँच बनाई उसके बाद धीरे-धीरे तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

Tagged:
Share This Article