Menu
#News

झारखंड में कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने से 4 मजदूरों की मौत

Jharkhand News : गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद में कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने लगा. इससे चार मजदूर बेहोश हो गए. बेहोश हुए मजदूरों को किसी तरह से कुएं से निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 जून, 2022
झारखंड में कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने से 4 मजदूरों की मौत

Jharkhand News : गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद में कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने लगा. इससे चार मजदूर बेहोश हो गए. बेहोश हुए मजदूरों को किसी तरह से कुएं से निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक मजदूर बेहोश था. इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी.

कुएं की सफाई के दौरान हादसा

गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद गांव निवासी गिरजा विश्वकर्मा के घर के कुएं में पानी गंदा हो गया था. इसलिए कुएं की सफाई करवायी जा रही थी. सफाई के दौरान पानी निकालने के लिए होंडा डीजल मशीन लगायी गयी थी. मशीन स्टार्ट करते ही कुएं की सफाई करने में लगे मजदूर बेहोश हो गए. चारों मजदूरों के बेहोश होने के बाद इन्हें अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. एक मजदूर घायल था. इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी है. इस हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. मृतकों में दो जमुई व एक बरवाबाद गांव का था.

Tagged:
Share This Article