Menu
#News

रानीपुर में लिव-इन पार्टनर पर हमला, ड्राइवर ने हत्या के बाद किया आत्मसमर्पण

रानीपुर: भभूतावाला बाग में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां जिला अस्पताल का ड्राइवर अपनी लिव-इन पार्टनर पिंकी पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने सीधे रानीपुर कोतवाली पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 सित, 2025
रानीपुर में लिव-इन पार्टनर पर हमला, ड्राइवर ने हत्या के बाद किया आत्मसमर्पण

रानीपुर: भभूतावाला बाग में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां जिला अस्पताल का ड्राइवर अपनी लिव-इन पार्टनर पिंकी पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने सीधे रानीपुर कोतवाली पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मुकेश पिंकी के घर सुबह करीब तीन बजे पहुंचे और किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बहस के दौरान उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई।

मुकेश पिछले करीब 11 साल से शिवलोक कॉलोनी में पिंकी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पिंकी स्थानीय स्तर पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दोनों की आठ साल की एक बेटी है। मुकेश की पहली शादी भी हो चुकी है, और उसकी पहली पत्नी से दो जवान बेटे हैं, जो अलग रहते हैं।

एसपी सिटी पंकज गैरोला और एएसपी सदर निशा यादव ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली और आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मुकेश को पिंकी के चरित्र पर शक था, और इसी शक के चलते अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर गहन जांच शुरू कर दी है।

Tagged:
Share This Article