Menu
#Mumbai

ऋषिकेश में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, हरे राम हरे कृष्णा की धुन से गूंजी योगनगरी

संवाददाता, ऋषिकेश: ऋषिकेश में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने रस्सी से रथ खींचा और हरे राम-हरे कृष्णा के भजन गाते हुए भक्ति में झूम उठे। हजारों की संख्या में भक्तों ने यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा नगर पालिका मुनि की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 अक्ट, 2025
ऋषिकेश में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, हरे राम हरे कृष्णा की धुन से गूंजी योगनगरी

संवाददाता, ऋषिकेश: ऋषिकेश में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने रस्सी से रथ खींचा और हरे राम-हरे कृष्णा के भजन गाते हुए भक्ति में झूम उठे। हजारों की संख्या में भक्तों ने यात्रा में भाग लिया।

यह यात्रा नगर पालिका मुनि की रेती ढलवाला क्षेत्र के मधुबन आश्रम की ओर से आयोजित की गई। यात्रा कैलाश गेट से प्रारंभ होकर मंदिर, चंद्रभागा पुल, मुख्य बाजार और रेलवे रोड होते हुए गुरुद्वारा में संपन्न हुई।

पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवृष्टि कर भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के दर्शन किए। आश्रम के पराध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने बताया कि यह आश्रम की ओर से निकाली जा रही आठवीं जगन्नाथ यात्रा है, जिसमें विभिन्न राज्यों से कृष्ण भक्त और राम भक्त शामिल हुए।

भक्ति और उल्लास से भरे इस आयोजन में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। पूरे शहर में “हरे राम-हरे कृष्णा” की गूंज से वातावरण भक्तिमय बन गया।

Tagged:
Share This Article