Menu
#Mumbai

6 मई को खुलेंगे भगवान केदार के कपाट

रुद्रप्रयाग। वैदिक रीति रिवाज के साथ भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय कर दी गयी है। इस साल 6 मई प्रातः 6 बजकर 25 मिनट पर भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के लिए खोल दिये जायेंगे। समाचार एजेंसी आरएनएस के अनुसार केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि आज …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 मा, 2022
6 मई को खुलेंगे भगवान केदार के कपाट

रुद्रप्रयाग।

वैदिक रीति रिवाज के साथ भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय कर दी गयी है। इस साल  6 मई प्रातः 6 बजकर 25 मिनट पर  भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के लिए खोल दिये जायेंगे। समाचार एजेंसी आरएनएस के अनुसार केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में की गयी घोषित। केदारनाथ की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर से 2 मई को होगी रवाना। 3 को बाबा की डोली फाटा, 4 को गौरीकुंड और पांच को करेगी केदारनाथ में रात्री प्रवास। शिवरात्रि के महापर्व पर आज बाबा केदार धाम के कपाट खुलने की तारीख तय हुई।
इस वर्ष धाम में पूजाओं के लिए नियुक्त किए गए पुजारी

एम टी गंगाधर लिंग – केदारनाथ धाम।
शिवशंकर लिंग – मद्महेश्वर मंदिर
शिव लिंग- ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ
शशिधर लिंग – विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी
बागेश लिंग अतिरिक्त पुजारी।

Tagged:
Share This Article