Menu
#Mumbai

देहरादून में एलपीजी संकट: गोदामों पर लगी लंबी कतारें,

देहरादून: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब देहरादून में भी देखने को मिल रहा है। राजधानी में एलपीजी गैस की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों और गोदामों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 मा, 2026
देहरादून में एलपीजी संकट: गोदामों पर लगी लंबी कतारें,

देहरादून: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब देहरादून में भी देखने को मिल रहा है। राजधानी में एलपीजी गैस की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों और गोदामों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

शहर में कई उपभोक्ता दिनभर मोबाइल के जरिए गैस बुकिंग कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन अधिकांश लोग बुकिंग नहीं कर पाए। इसके चलते कई लोग सीधे गैस एजेंसियों और गोदामों तक पहुंच गए, जहां सिलिंडर लेने के लिए लंबी लाइनें देखने को मिलीं।

बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच शहर में गैस की मांग बढ़ गई है। इसी वजह से कई स्थानों पर सिलिंडर की कमी की स्थिति बन गई है।

हालांकि प्रशासन का कहना है कि शहर में गैस की आपूर्ति सामान्य है और उपभोक्ताओं को घर-घर गैस की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। इसके बावजूद कई उपभोक्ता मोबाइल के माध्यम से गैस बुकिंग नहीं कर पाने की समस्या से जूझ रहे हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग न होने और गैस की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिसके कारण उन्हें एजेंसियों और गोदामों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

Tagged:
Share This Article