Menu
#News

LPG New Price : LPG सिलेंडर हुआ महंगा: जानिए आपके शहर में कितना देना होगा अब दाम, महंगाई की एक और मार!

LPG New Price : देशभर की जनता पर एक और महंगाई बम गिरा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में ₹50 की बढ़ोतरी कर दी गई है, जो आज से प्रभावी हो गई है। इस बढ़ोतरी का असर दिल्ली से लेकर श्रीनगर, कारगिल से डिब्रूगढ़ तक हर आम …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 अप्र, 2025
LPG New Price : LPG सिलेंडर हुआ महंगा: जानिए आपके शहर में कितना देना होगा अब दाम, महंगाई की एक और मार!

LPG New Price : देशभर की जनता पर एक और महंगाई बम गिरा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में ₹50 की बढ़ोतरी कर दी गई है, जो आज से प्रभावी हो गई है। इस बढ़ोतरी का असर दिल्ली से लेकर श्रीनगर, कारगिल से डिब्रूगढ़ तक हर आम आदमी की रसोई पर सीधा पड़ेगा।

शहर नया दाम (रुपये)
दिल्ली 853.00
कोलकाता 879.00
मुंबई 852.50
चेन्नई 858.50
लखनऊ 890.50
पटना 951.00
जयपुर 856.50
देहरादून 850.50
शिमला 897.50
भोपाल 858.50
गांधीनगर 878.50
श्रीनगर 969.00
इंदौर 881.00
साउथ अंडमान 929.00
डिब्रूगढ़ 852.00
कारगिल 985.50
विशाखापट्टनम 861.00

इससे पहले 1 अगस्त 2024 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ था। इसके बाद 7 अप्रैल 2025 को नई बढ़ोतरी की घोषणा की गई, जो आज से लागू हो गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस फैसले पर सफाई देते हुए कहा कि यह कदम ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उठाया गया है। उनके मुताबिक, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से बढ़कर 550 रुपये और अन्य उपभोक्ताओं के लिए दिल्ली में 803 रुपये से 853 रुपये हो गई है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस फैसले की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।

मंत्री ने यह भी बताया कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में हालिया वृद्धि का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा। इस बढ़ोतरी का मकसद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 43,000 करोड़ रुपये की राहत देना है, जो उन्हें गैस के कारोबार में हुए नुकसान से उबार सके। हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “हम हर 2-3 सप्ताह में स्थिति की समीक्षा करते हैं, ताकि उपभोक्ताओं और कंपनियों के बीच संतुलन बना रहे।”

Tagged:
Share This Article