Menu
#News

लखनऊ : बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में आग, 5 की मौत, कई घायल

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (बस नंबर: UP17 AT 6372) में किसान पथ पर लखनऊ-रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के पास* अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 मई, 2025
लखनऊ : बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में आग, 5 की मौत, कई घायल

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (बस नंबर: UP17 AT 6372) में किसान पथ पर लखनऊ-रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के पास* अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

आग लगने के बाद भी बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से बस के शीशे तोड़कर कई यात्रियों को बाहर निकाला गया। हालांकि, पांच यात्री बस के अंदर ही जिंदा जल गए, जिनमें से चार की पहचान हो चुकी है। बाकी यात्रियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के वक्त ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब दमकलकर्मी बस के अंदर पहुंचे, तो वहां पांच जले हुए शव* मिले।हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को सहायता पहुंचाने की बात कही है। घायल यात्रियों का इलाज लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

 

Tagged:
Share This Article