Menu
#मनोरंजन

लक्सर : नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी..

      10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 शराब तस्कर को धर दबोचा   देहरादून : नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/चरस/ गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 मई, 2024
लक्सर : नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी..

 

 

 

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 शराब तस्कर को धर दबोचा

 

देहरादून : नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/चरस/ गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली /थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है ।

 

प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाये जाने हेतु थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

 

गठित पुलिस टीम द्वारा  30.04.2024 को थाना क्षेत्र में सक्रिय रहकर आरोपी मंगता पुत्र रामा को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ लक्सर क्षेत्र से पकड़ा गया।

 

आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

नाम पता आरोपी

1- मगता पुत्र रामा निवासी वार्ड न0 8 लक्सर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार ।

 

बरामदगी

10 लीटर अवैध कच्ची शराब।

 

पुलिस टीम

1-हे0कानि0 मोहन खोलिया

2-रि0आ0 अक्षय

Tagged:
Share This Article