Menu
#Mumbai

हेरिटेज स्कूल इनविटेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब माँ आनन्दमयी मेमोरियल स्कूल ने जीता

देहरादून हेरिटेज स्कूल ( नार्थ कैम्पस ) सहस्तरधारा रोड के मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में माँ आनन्दमयी मेमोरीयल स्कूल ने दून इंटरनेशनल स्कूल को 14 रन से हरा कर ख़िताब पर कब्जा किया l माँ आनन्दमयी मेमोरियल स्कूल ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बना …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 अक्ट, 2023
हेरिटेज स्कूल इनविटेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब माँ आनन्दमयी मेमोरियल स्कूल ने जीता

देहरादून

हेरिटेज स्कूल ( नार्थ कैम्पस ) सहस्तरधारा रोड के मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में माँ आनन्दमयी मेमोरीयल स्कूल ने दून इंटरनेशनल स्कूल को 14 रन से हरा कर ख़िताब पर कब्जा किया l

माँ आनन्दमयी मेमोरियल स्कूल ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बना कर दून इंटरनेशनल स्कूल को जीत के लिए 91 रन का लक्ष्य दिया l लेकिन दून इंटेरनेशनल स्कूल पुरे विकेट गवां कर 76 बनाने के कारण माँ आनन्दमयी मेमोरियल स्कूल ने मैच 14 रन से जीत कर ख़िताब पर कब्जा किया l

विजेताओं को हेरिटेज स्कूल के चेयरमैन अवधेश चौधरी ने ट्राफी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l प्लेयर ऑफ़ मैच का पुरस्कार मोहम्मद शाद माँ आनन्दमयी मेमोरियल स्कूल,प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट अक्षित सिरोला, संत कबीर स्कूल, प्रॉमिसिंग प्लेयर का ख़िताब हेरिटेज स्कूल के कार्तिक गुप्ता को, बेस्ट कैप्टन का ख़िताब ऐशीयन स्कूल के देवांश को एवं बेस्ट डीसीपलन टीम का ख़िताब न्यू दून ब्लास्म स्कूल को मिला लिस के साथ ही कोचज एवं सभी अंपायर को भी सम्मानित किया गया l

हेरिटेज स्कूल की प्रिंसिपल डॉ अंजू त्यागी ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया एवं विजेता टीमों को वधाई दी l इस अवसर पर मिसेज़ अवधेश चौधरी.एवं मिसेज़ चारु चौधरी उपस्थित थे l

Tagged:
Share This Article