Menu
#Mumbai

कोरोना को लेकर  किया जागरूक

  देहरादून।उत्तराखंड में कोविड-19 के केस बढ़ने की तीव्रता को देखते हुए बचाव हेतु जागरूकता/ स्वच्छता अभियान के आयोजन हेतु भारतीय मानवाधिकार परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुमार अवस्थी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह द्वारा निर्देश पर बुधवार को भारतीय मानवाधिकार परिवार द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवलचौर हल्द्वानी में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 मई, 2022
कोरोना को लेकर  किया जागरूक

 

देहरादून।उत्तराखंड में कोविड-19 के केस बढ़ने की तीव्रता को देखते हुए बचाव हेतु जागरूकता/ स्वच्छता अभियान के आयोजन हेतु भारतीय मानवाधिकार परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष  गिरीश कुमार अवस्थी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह द्वारा निर्देश पर बुधवार को भारतीय मानवाधिकार परिवार द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवलचौर हल्द्वानी में आयोजन किया गया|
इसमें भारतीय मानवाधिकार परिवार के पदाधिकारियों द्वारा मास्क वितरण किए गए एवं  अलका सक्सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा बच्चों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया, एवं डॉ भावना गुप्ता राष्ट्रीय सचिव द्वारा कोविड-19 के लक्षण, बचाव व मास्क के उपयोग यह बारे में संबोधित किया ।
इस प्रोग्राम में  अलका सक्सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ भावना गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव  चंपा त्रिपाठी प्रदेश संगठन सचिव,  मंजू साह प्रदेश सचिव,  ऐमा साहनी प्रदेश सचिव,  बसंती राणा एवं भवानी बिष्ट जिला कार्यक्रम सचिव  अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य  के. एन. भट्ट ज़ी एवं प्रधानाचार्य  मनोहर लाल जी एवं स्कूल के सभी अध्यापकों एवं बच्चों द्वारा इस कार्यक्रम के लिए भारतीय मानवाधिकार परिवार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया|

Tagged:
Share This Article