Menu
#News

मध्य प्रदेश: भीषण सड़क हादसे में चार बच्चों समेत 9 की जान गई

झाबुआ, मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। एक शादी समारोह से लौट रहे दो परिवारों की ईको कार पर एक तेज़ रफ्तार ट्राला पलट गया, जिससे कार बुरी तरह दब गई। इस हादसे में चार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 जून, 2025
मध्य प्रदेश: भीषण सड़क हादसे में चार बच्चों समेत 9 की जान गई

झाबुआ, मध्य प्रदेश :  मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। एक शादी समारोह से लौट रहे दो परिवारों की ईको कार पर एक तेज़ रफ्तार ट्राला पलट गया, जिससे कार बुरी तरह दब गई। इस हादसे में चार बच्चों और तीन महिलाओं समेत कुल 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का इलाज थांदला सिविल अस्पताल में चल रहा है।

हादसा कैसे हुआ?

यह भीषण हादसा थांदला-झाबुआ मार्ग पर सजेली रेलवे फाटक के पास हुआ, जहां निर्माणाधीन पुल के नजदीक एक ट्राले ने ईको कार (GJ09BL5956) को टक्कर मार दी और पलट गया। ट्राला इतनी जोर से गिरा कि कार उसके नीचे पूरी तरह चपटी हो गई। कार में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 9 की मौके पर मौत हो गई।

मृतकों के नाम

हादसे में जिनकी मौत हुई, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  • मुकेश पिता गोपाल खपेड़ (40)
  • सावली पति मुकेश खपेड़ (35)
  • विनोद पिता मुकेश खपेड़ (16)
  • पायल पिता मुकेश खपेड़ (12)
  • मढ़ी पति भारू बमनिया (38)
  • विजय भारू बमनिया (14)
  • कांता पिता भारू बमनिया (14)
  • रागिनी रामचंद्र बमनिया (9)
  • अकली पति सोमला परमार (35)

घायलों की स्थिति

  • पायल सोमला परमार (19 वर्ष)
  • आशु पिता रामचंद्र बमनिया (5 वर्ष)
    दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

ट्राला चालक फरार

हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। मौके पर पहुंची थांदला और मेघनगर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

Tagged:
Share This Article