Menu
#News

मध्य प्रदेश : शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा,गुजराती संगीतकार समूह की ट्रक से टक्कर, 4 की मौत

मध्य प्रदेश : शिवपुरी जिले में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें गुजरात के संगीतकारों के एक समूह के चार सदस्यों की मौत हो गई है। सुरवाया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 46 (कोटा-झांसी हाईवे) पर यह दुर्दनाक दुर्घटना हुई जब एक ट्रेवलर मिनी बस अनियंत्रित होकर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 अग, 2025
मध्य प्रदेश : शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा,गुजराती संगीतकार समूह की ट्रक से टक्कर, 4 की मौत

 मध्य प्रदेश : शिवपुरी जिले में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें गुजरात के संगीतकारों के एक समूह के चार सदस्यों की मौत हो गई है। सुरवाया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 46 (कोटा-झांसी हाईवे) पर यह दुर्दनाक दुर्घटना हुई जब एक ट्रेवलर मिनी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।

घटना का विवरण

घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। हादसे के समय ट्रेवलर बस में गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर जिले के लगभग 20 संगीतकार सवार थे। ये सभी कलाकार काशी विश्वनाथ में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के बाद शुक्रवार शाम को अपने घर वापस लौट रहे थे।

जब ट्रेवलर बस सुरवाया थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक वह अनियंत्रित हो गई। बस डिवाइडर पर चढ़ गई और विपरीत दिशा की लेन में पहुंचकर एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे मेंत्काल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

राहत और बचाव कार्य

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Tagged:
Share This Article